आजमगढ़ में सांप्रदायिक हिंसा, तनाव

Police Force
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमाकांत यादव के समर्थकों और उलेमा काउंसिल के कार्यकताओं के बीच हुई हिसंक झ्झड़प के बाद व्याप्त तनाव गुरुवार को भी बरकरार था। गुरुवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने आजमगढ़ बंद का ऐलान किया है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

उलेमा काउंसिल के समर्थक की मौत

आजमगढ़ के फूलपुर कस्बे में बुधवार शाम सांसद रमाकांत यादव और उलेमा काउंसिल के नेता अब्दुल रशादी के समर्थकों के बीच झड़प के बाद हुई गोलीबारी में उलेमा समर्थक अब्दुल रहमान(21) की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद आक्रोशित उलेमा काउंसिल के समर्थकों ने गुरुवार को यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संजरपुर कस्बे में जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिमत शर्मा ने बताया कि उलेमा समर्थकों ने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों पर पथराव किया, जिसमें थाना प्रभारी संजरपुर सहित कुछ लोगों को चोटें आई।

जगह-जगह जाम प्रदर्शन

इससे पहले बुधवार शाम उलेमा काउंसिल के समर्थकों ने जगह-जगह जाम लगाकर सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाया। मुहम्मदपुर में रोडवेज की आठ बसों सहित अन्य सार्वजनिक वाहनों में तोड़फोड़ की, जबकि सरायमीर में पुलिस बूथ फूंक दिया और पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यस्था) बृजलाल बुधवार रात आजमगढ़ पहुंच गए और जिले के आला पुलिस अधिकारियों के साथ तनावग्रस्त इलाकों का दौरा किया।

बृजलाल ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े इसके लिए जिले में त्वरित कार्यबल (आरएएफ) तीन कंपनियों और पीएसी की पांच कंपनियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी ओर उलेमा काउंसिल के प्रमुख अब्दुल रशादी की ओर से बुधवार रात कोतवाली (शहर) थाने में सांसद यादव के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का नामजद मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल इस मामले किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+