बांग्लादेश में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
ढाका, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका और देश के दूसरे हिस्सों में हिंदुओं ने गुरुवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
जन्माष्टमी के मौके पर गुरुवार को बांग्लादेश में सार्वजनिक अवकाश है। राष्ट्रपति जिल्लुर रहमान हिंदु समुदाय के नेताओं के लिए अपने निवास बंग भवन में एक स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगे।
आधिकारिक समाचार एजेंसी 'बांग्लादेश संगबाद संस्था' के मुताबिक कई सामाजिक-सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर कई समारोहों का आयोजन किया गया। भारत में जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा।
गौरतलब है कि 2001 की जनगणना के मुताबिक बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी लगभग 1.12 करोड़ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications