अमेरिका का श्रीलंका सरकार और तमिलवंशियों से सुलह का अनुरोध
अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के राज्य मंत्री रॉबर्ट ब्लैक और श्रीलंका में अमेरिकी कूटनीतिक प्रतिनिधि जेम्स मूर ने अमेरिकी संगठनों के 16 प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक के दौरान यह अनुरोध किया।
अमेरिकी विदेश विभाग में हुए इस विचार विमर्श में मूर ने कोलंबो में अमेरिकी दूतावास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। दोनों अमेरिकी अधिकारियों ने राजनीतिक सुलह के महत्व पर जोर दिया।
अमेरिका ने श्रीलंका सरकार से कहा कि सत्ता के हस्तांतरण के लिए तंत्र विकसित करने और मानवाधिकारों की स्थिति में सुधार लाने के लिए वह स्थायी शांति बहाल करे, न्याय को प्रोत्साहन दे और सभी दलों के साथ राजनीतिक सुलह करे, सभी दलों से वार्ता करे, देश के भीतर और बाहर रहने वाले तमिलों समेत सभी पक्षों से वार्ता करे।
अमेरिका ने श्रीलंका को वर्ष 2009 में 5.6 करोड़ डॉलर की सहायता दी थी। अधिकारियों ने कहा कि वैसे तो श्रीलंका सरकार ने शिविरों में भीड़भाड़ घटाकर, विस्थापितों का पंजीकरण और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तक पहुंच का दायरा बढ़ाया है लेकिन इसके बावजूद बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
अमेरिका ने विस्थापितों की सुरक्षित और जल्द घर वापसी, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तक निरंतर पहुंच तथा विस्थापितों के आवागमन की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए उनके पंजीकरण और राष्ट्रीय पंजीकरण कार्ड्स के प्रावधान का अनुरोध किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications