उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 16 मामलों की पुष्टि
लखनऊ, 13 अगस्त(आईएएनएस)। लखनऊ के एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के साथ ही उत्तर प्रदेश में इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
लखनऊ के संजय गांधी स्नाकोत्तर आयुर्वेदिक संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख एस. ढोले ने गुरूवार को आईएएनएस को बताया कि बुधवार शाम को तीन नमूने जांच के लिए गए थे, जिनमें से एक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
ढोले ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति लखनऊ का रहने वाला है। अकेले लखनऊ में ही स्वाइन फ्लू के रोगियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। राज्य में सिर्फ एसजीपीजीआईएमएस में ही अधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच की जा रही है। अभी यहां पर 27 नये नमूनों की जांच बाकी है।
राज्य के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप शुक्ला ने कहा कि वह स्थिति पर वह नजर रखे हुए हैं। सभी जिला अस्पतालों में जरूरी उपकरण व दवाइयां मुहैया करा दी गई हैं और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications