'विश्व क्रांति' का वादा कर बेलारूस रवाना हुए प्रचंड

दीपांकर डे सरकार

लंदन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने लंदन में अपने समर्थकों से कहा कि नेपाल में उनकी माओवादी पार्टी निश्चित तौर पर 'विश्व क्रांति' की राह पर अग्रसर होगी। वह बुधवार को बेलारूस रवाना हो गए।

दक्षिण-पूर्व लंदन में समर्थकों की भारी भीड़ के बीच प्रचंड ने कहा, "21वीं सदी विश्व क्रांति की शताब्दी होगी। हम नेपाल में नई रणनीतियां और उपाय विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। हम चीन व रूस की क्रांतियों की रणनीतियां और तौर-तरीके यांत्रिक तौर पर दोहरा नहीं सकते।"

एकीकृत नेपाली कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहायक संगठन नेपाली समाज द्वारा अयोजित बैठक में प्रचंड ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि हम नेपाली क्रांति को सफल बना सकेंगे।"

नेपाली समाज के समन्वयक राणा बहादुर केसी ने आईएएनएस को बताया कि ब्रिटेन के निजी दौरे पर आए प्रचंड बुधवार को बेलारूस रवाना हो गए। वहां से वह रूस भी जाएंगे।

प्रचंड के लंदन दौरे की वजह के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि लंदन के एक नेपाली स्रोत का कहना है कि वह किसी उद्देश्य से यहां आए थे। इस बारे में केसी ने कहा, "वह कार्यकर्ताओं से मिलना चाहते थे और हमें कुछ प्रशिक्षण देना चाहते थे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+