फिलीपींस में संघर्ष में 40 से ज्यादा मरे
जांबोआंगा सिटी (फिलीपींस), 13 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में जबरदस्त संघर्ष में 23 सैनिक और अबु सय्याफ गुट के 20 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी सेना ने गुरुवार को दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बासिलान सूबे के अंगकाया पुकान कस्बे में बुधवार को यह झड़पे उस समय शुरू हुईं जब सरकारी सुरक्षा बलों ने अबु सय्याफ के एक प्रशिक्षण शिविर पर धावा बोला।
एक क्षेत्रीय कमांडर मेजर जनरल बेन डोलोर्फिनो ने बताया कि झड़पों में 20 से ज्यादा आतंकी मारे गए।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने प्रशिक्षण शिविर पर धावा बोलकर 13 अत्याधुनिक हथियार और दर्जनों बम बरामद किए।
आतंकवादी संगठन अल-कायदा से संबद्ध अबु सय्याफ के सदस्य फिलीपींस में कई जघन्य हमले और अपहरण की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications