महसूद का मारा जाना पाकिस्तान के लिए 'बहुत बड़ी कामयाबी' : होलब्रुक
वाशिंगटन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रुक ने कहा है कि तालिबान सरगना बैतुल्लह महसूद का मारा जाना पाकिस्तान में सुरक्षा प्रयासों के मद्देनजर एक 'बहुत बड़ी कामयाबी' है।
होलब्रुक ने बुधवार को कहा, "बैतुल्लाह महसूद का खात्मा एक बहुत बड़ी कामयाबी है। यह हम सबके लिए बहुत अच्छी खबर है।"
इस सप्ताहांत होलब्रुक पाकिस्तान दौरे को जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि महसूद अलकायदा के नेटवर्क का हिस्सा था और वह पाकिस्तानियों को निशाना बना रहा था।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दक्षिणी वजीरिस्तान में अमेरिका के चालक रहित विमान के हमले में महसूद मारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications