भारत ने आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए
मुक्त व्यापार समझौते पर देश के वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और आसियान सदस्य देशों के वाणिज्य मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए। समझौता अगले वर्ष एक जनवरी से प्रभाव में आएगा।
हस्ताक्षर समारोह के बाद शर्मा ने कहा कि समझौता बहुत संतुलित और देश की 'पूर्व की ओर देखो' नीति से मेल खाता है।
उल्लेखनीय है कि समझौते पर इस वर्ष के आरंभ में हस्ताक्षर होने थे लेकिन थाईलैंड में अशांति के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
समझौते के लागू होने के बाद करीब 4,000 वस्तुओं से वर्ष 2016 तक सीमा शुल्क हटाना होगा। ये वस्तुएं इन देशों से भारतीय आयात का करीब 80 प्रतिशत हैं। इससे विशेषकर जूट और चाय जैसी फसलों के उत्पादक राज्यों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने समझौते से पहले घरेलू चिंताओं से निपटने के लिए मंत्रियों की एक समिति का गठन किया था। इसके बाद 489 वस्तुओं को समझौते के दायरे से बाहर रखा गया।
आसियान में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम और ब्रुनेई शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications