मप्र में आंगनबाड़ी के दो परियोजना अधिकारी सहित 6 निलंबित
राज्यमंत्री बघेल ने गुरुवार को राजधानी के करीब स्थित सूखी सिवनिया और नीनोद के आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद खाद्यान्न सामग्री दवाओं और रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। उन्हें इसमें गड़बड़ियां मिलीं जिस पर दो परियोजना अधिकारी सहित छह को निलंबित करने के मौके पर ही आदेश दिए।
मंत्री ने फंदा की महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष भारद्वाज, सूखी सिवनिया की सुष्मिता बिल्लौरे, सहायिका कमला बाई, दीवानगंज की सुपरवाइजर अनीता आर्य, नीनोद आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता कृष्णकांता श्रीवास्तव व केसना बाई को निलंबित किया है।
बघेल ने जब नीनोदी गांव जाकर आंगनवाडी केंद्र जाने की योजना बनाई तो खस्तहाल सड़क और पथरीला रास्ता बाधक बन गया। बघेल ने विभाग की प्रमुख सचिव टीनू जोशी के साथ मोटर साइकिल सवारों से लिफ्ट ली और गांव जा पहुंची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications