भोपाल में 3 स्कूली बच्चों के अपहरण की कोशिश
भोपाल, 13 आगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन स्कूली बच्चों के अपहरण की कोशिश की गई। बच्चों की सतर्कता के चलते अपहरणकर्ता अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।
शाहजहांनाबाद के थाना प्रभारी पंकज दीक्षित ने आईएएनएस को बताया है कि गुरुवार की सुबह ईदगाह क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र मोहित और शिल्पा सिद्घार्थ बस का इंतजार कर रहे थे। उसी वक्त एक सफेद रंग की मारुति वैन आई जिसमें तीन युवक सवार थे। उन्होंने चलती कर से हाथ निकालकर बच्चों को कार में खींचने की कोशिश की। बच्चों के चिल्लाने पर वे भाग खड़े हुए।
थाना प्रभारी के मुताबिक अपहर्ता बच्चों को जानने वाले हो सकते हैं। अपहर्ता मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे जिस वजह से बच्चे उनका चेहरा नहीं देख सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications