प्रधानमंत्री ने रिलायंस गैस विवाद पर मंत्रियों की समिति गठित की
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में गठित समिति में पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा, ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे और कानून व न्याय मंत्री एम. वीरप्पा मोइली अन्य सदस्य हैं।
प्रधानमंत्री ने यह निर्णय अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के अलावा अंबानी बंधुओं मुकेश और अनिल के साथ कई बैठकों के बाद लिया है।
गैस के संबंध में रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस नेचुरल रिसोस्रेज के बीच विवाद की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में हो रही है और मुकेश की रिलायंस इंडस्ट्रीज और सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी के बीच एक मामला बंबई उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications