टूटू और कैनडी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
वाशिंगटन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आर्कबिशप डेसमंड टूटू, सीनेटर एडवर्ड कैनडी और 14 अन्य लोगों को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'मेडल ऑफ फ्रीडम' से नवाजा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बुधवार को आयोजित एक समारोह में ओबामा ने कहा, "इन लोगों ने अमेरिका और पूरी दुनिया में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इनका जीवन सबके लिए प्रेरणा है।"
गौरतलब है कि 'मेडल ऑफ फ्रीडम' की शुरुआत वर्ष 1945 में की गई थी। आज तक लगभग 20,000 लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications