जेट एयरवेज रविवार से शुरू करेगी हैदराबाद-दुबई उड़ान
इस उड़ान के लिए बोइंग 737-800 विमान का इस्तेमाल किया जाएगा। जेट एयरवेज की हैदराबाद से यह पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा होगी। इस तरह दक्षिण भारत से दुबई के लिए प्रति दो उड़ानें उपलब्ध हो सकेंगी।
एयरलाइंस वर्तमान में मुंबई और दुबई के बीच हर रोज दो उड़ान सेवाएं उपलब्ध करवा रही है जबकि दिल्ली व चेन्नई से दुबई के बीच प्रतिदिन एक उड़ान है।
जेट एयरवेज के मुख्य संचालन अधिकारी सुधीर राघवन ने आईएएनएस से कहा, "दुबई के दुनिया के व्यापारिक व पर्यटन केंद्र के रूप में उभरने के साथ यहां आने-जाने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications