झारखंड में 7 विधायकों की सदस्यता समाप्त
विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दल बदल कानून के तहत आए नौ मामलों की सुनवाई करते हुए गुरुवार को यह फैसला सुनाया। इन मामलों की सुनवाई सात महीने पहले ही पूरी हो चुकी थी।
जिन विधायकों की सदस्यता समाप्त हुई है वे हैं:- झारखंड पार्टी के एनोस एक्का, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कमलेश सिंह, फारवर्ड ब्लॉक के भानुप्रताप साही, कांग्रेस के थॉमस हांसदा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन निलंबित विधायक कुंति सिंह, रबिन्द्र राय और मनोहर टेकरीवाल।
ज्ञात हो कि झारखंड में 19 जनवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है। अक्टूबर या नवम्बर महीने में राज्य विधानसभा के चुनाव संभावित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications