पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 18 हुई
राज्य के नोडल अधिकारी तापस सेन ने आईएएनएस से कहा, "गुरुवार को राज्य में पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को बेलियाघाट संक्रामक रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
सेन ने कहा कि फ्लू के आठ अन्य मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications