स्वतंत्रता दिवस के लिए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

लालकिले के इर्दगिर्द तो सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 15 अगस्त को यहां तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आतंकी हमले से संबंधित कोई खुफिया जानकारी तो नहीं है लेकिन फिर भी ऐहतियातन वे दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते।

बहरहाल, सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस अधिकारियों के साथ भी समन्वय स्थापित कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत 5,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा योजना के तहत सार्वजनिक स्थानों पर एक्स-रे मशीन, निशानेबाज, मेटल डिटेक्टर, खोजी कुत्ते, रेडियो फ्रीक्वेंसी अवरोधक और सीसीटीवी लगाने का फैसला किया है।

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "दो हेलिकॉप्टरों के जरिए भी सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाई रखी जाएगी। एक हेलिकॉप्टर विशेष तौर पर लाल किले पर नजर रखेगा तो दूसरा दिल्ली भर में अपनी पैनी निगाहें दौड़ाएगा।"

गृह मंत्रालय ने भी पुलिस को बाजारों, सिनेमा हॉलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण इमारतों पर सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश जारी किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+