हैदराबाद में एच1एन1 की जांच के लिए लंबी कतारें
अस्पताल में विभिन नोडल केंद्रों में लोग जांच के लिए मंत्रियों और विधायकों की सिफारिश लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने यह कहकर इंकार कर दिया कि वह केवल विदेशों या पुणे से आए संदिग्ध मरीजों की ही जांच करेंगे।
राज्य में स्वाइन फ्लू मामलों के समन्वयक के.शुभाकर को अस्पताल में लोगों से यह कहते देखा गया, "कृपया आप लोग जाएं। हम सभी की जांच नहीं कर सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, हम उसी के अनुसार काम करेंगे।"
शुभाकर ने संवाददाताओं से कहा, "साधारण सर्दी-जुकाम वाले लोग यहां पहुंच रहे हैं। कुछ लोग कहते हैं कि उनके पास मंत्रियों और विधायकों की सिफारिश है वहीं कुछ प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन हम दवाब में नहीं आएंगे। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications