जम्मू में जन्माष्टमी की खरीददारी पर स्वाइन फ्लू का असर नहीं
जम्मू के सभी प्रमुख बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करते दिखे। रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, लिंक रोड और जैन बाजार जैसे इलाकों में स्थित कपड़ों के दुकानों में भारी भीड़ देखी गई।
गृहणी शिवानी गुप्ता ने कहा, "हम लोग जन्माष्टमी के लिए खरीददारी कर रहे हैं। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण उत्सव है।" एक अन्य गृहणी विजयलक्ष्मी ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर वह भयभित नहीं हैं।
विजयलक्ष्मी ने कहा, "स्वाइन फ्लू के नाम पर हम उत्सव का आनंद खत्म करना नहीं चाहते हैं। " लिंक रोड बाजार के दुकानदार विनीत महाजन ने कहा, "हमारे यहां पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी ग्राहक पहुंच रहे हैं और यहां कोई भी स्वाइन फ्लू को लेकर सहमा हुआ नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications