चेन्नई में भूकंप के हल्के झटके
भारत मौसम विभाग (चेन्नई) के निदेशक डब्ल्यू. पी. गोपाल ने कहा कि यह झटका मंगलवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता वाले आए भूकंप के बाद का आठवां झटका है।
दोपहर 2.51 बजे आए भूकंप के कारण लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर आ गए। यद्यपि जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
इस भूकंप का केंद्र भी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में था।
गोपाल ने कहा कि इससे पहले आए सात भूकंपों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 से 4.8 के बीच दर्ज की गई थी। अभी और अधिक झटके आने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications