नक्सल विरोधी अभियान में शामिल होने से इंकार पर 15 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने आईएएनएस को बताया, "नक्सल विरोधी अभियानों के लिए 100 पुलिसकर्मियों के समूह बनाए गए थे। उनमें से 15 कांस्टेबल अभियान में शामिल होने के अनिच्छुक थे और उन्हें निलंबित कर दिया गया।"
उन्होंने कहा कि वह अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं कर सकते।
निलंबित पुलिसकर्मी राज्य की महाराष्ट्र से लगी पश्चिमी सीमा पर स्थित जिले राजनांदगांव में तैनात थे, जहां नक्सलियों के हमले में 12 जुलाई को एक जिला पुलिस प्रमुख सहित 29 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राज्य के जांजगीर जिले में 15 दिवसीय आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लेने से इंकार करने पर 29 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications