पुणे में स्वाइन फ्लू से महिला का निधन, देशभर में 20 मौतें
पुणे, 13 अगस्त (आईएएनएस। पुणे में गुरुवार को स्वाइन फ्लू से 37 साल की एक महिला की मौत हो जाने से देश भर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 20 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
महाराष्ट्र स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि अर्चना कोल्हे की श्री नर्सिग होम नाम के निजी अस्पताल में दोपहर बाद करीब 3.45 बजे मौत हो गई।
महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू से यह 15वीं और पुणे में 12 वीं मौत है। इसके अलावा मुंबई और नासिक में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications