सीमा व्यापार के मुद्दे पर संभलकर चल रहा बांग्लादेश
समाचार पत्र न्यू एज ने वित्त सचिव फिरोज अहमद के हवाले से यह जानकारी दी है। अहमद ने कहा, "भारत का प्रस्ताव कितना व्यवहारिक है, इसका हम फिलहाल अध्ययन कर रहे हैं।"
अगले महीने विदेश मंत्री दीपू मोनी के भारत के दौरे पर जाने की संभावना है। उनके एजेंडे में व्यापार प्रमुख है। उधर, भारत ने दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के मद्देनजर गठित संयुक्त कार्यसमूह की अगली बैठक अगस्त महीने के आखिरी तक करने का प्रस्ताव भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications