तमिलनाडु में विधानसभा उपचुनावों के लिए तेज हुआ प्रचार
बारगुर, थोंडामुथुर, कुमबुम, इल्लयांगुड़ी और श्रीवईकुंडम विधानसभा सीटों पर होने वाले इस उपचुनाव के लिए 16 अगस्त को प्रचार अभियान थम जाएगा।
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके), पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) और मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) ने इन उपचुनावों का बहिष्कार किया है।
द्रविड़ मुनत्र कड़गम (डीएमके) और कांग्रेस ने उपचुनावों के मद्देनजर सीटों का समझौता किया है। बारगुर, कुमबुम और इल्लयांगुड़ी सीट पर डीएमके ने जबकि श्रीवईकुंडम थोंडामुथुर सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications