स्वाइन फ्लू : मुंबई में ऐहतियाती उपायों के बीच जनजीवन सामान्य
स्वाइन फ्लू की वजह से महाराष्ट्र में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके चलते प्रशासन ने गुरुवार से स्कूल कॉलेज सात दिन के लिए तथा सिनेमा हॉल, मॉल्स और थिएटर चार दिन तक बंद रखने का फैसला किया था। लेकिन गुरुवार को लोगों में स्वाइन फ्लू का भय नजर नहीं आया। काफी कम लोग मास्क लगाए नजर आए।
कामकाजी महिला मुबारका किनारीवाला ने आईएएनएस से कहा, "मुंबई में मास्क मिलने में समस्या आ रही है। इसी वजह से मैं दुपट्टा बांधती हूं।" वेब डिजाइनिंग का काम करने वाली सीमा ठाकर ने कहा, "मुंबई के लोगों को समस्याओं का मुकाबला करना आता है। हमने पहले भी मुश्किलें देखी हैं।"
स्वाइन फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए मुंबई के 100 मल्टीप्लेक्स और लगभग 90 सिनेमाघर रविवार तक बंद रहेंगे। पुणे में भी सड़कों पर विरानी छाई रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications