एन1एन1 लक्षणों वाले ही लगाएं मास्क : आजाद
आजाद ने संवाददाताओं को बताया, "मास्क हर व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि सिर्फ फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों को लगाने चाहिए।" देश में इस बीमारी से अब तक 19 मौते हो चुकी हैं तथा 1193 लोग इससे संक्रमित हैं। इनमें से 589 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
आजाद के अनुसार संक्रमित लोगों को अपने घरों में ठहरना चाहिए। उन्होंने कहा, "स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले व्यक्ति को अपने चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए और उचित ऐहतियात बरतनी चाहिए। उन्हें वायरस के प्रसार को रोकने के लिए संपर्क सीमित रखना चाहिए और घर में ही ठहरना चाहिए।"
लोगों के दहशत में आकर मास्क खरीदने की वजह से बाजार में इनकी किल्लत हो गई थी। ऐसी रपटे भी सामने आई थीं जिनमें कहा गया था कि बहुत से कैमिस्ट उनकी जमाखोरी कर रहे हैं और उनकी मनमाने दामों पर बिक्री कर रहे हैं।
मीडिया में प्रसारित खबरों के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को औषधि नियंत्रकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की थी और उनसे मास्क की जमाखोरी करने वालों तथा अवैध रूप से टैमीफ्लू बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। टैमीफ्लू उन दो दवाओं में से एक है, जो सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications