पाकिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगानिस्तान से सटी सीमा पर स्थित कुर्राम और ओराकजई जिलों में आतंकवादियों के ठिकानों पर सेना ने हेलीकाप्टर ने बमबारी की, जिसमें कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "हवाई हमले में आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले कई मकान नष्ट हो गए। इस बमबारी में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए और कई घायल हुए।"
स्थानीय प्रशासन ने भी हमलों की पुष्टि की लेकिन मृतकों के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में कुछ का संबंध पाकिस्तान के तालिबानी सरगना बैतुल्लाह महसूद से था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications