स्वाइन फ्लू : गुजरात में 44 संदिग्ध मामलों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ये संदिग्ध मामले वडोडरा, राजकोट, सूरत, मेहसाना और वापी के हैं। पिछले एक सप्ताह में 49 लोगों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई है जबकि 19 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों का सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य में टैमीफ्लू की 100,000 गोलियां और 250 किट्स भेजी गई हैं।
व्यास ने जनता से भयभीत नहीं होने तथा ऐहतियात बरतने की अपील की है।
गुजरात मे अब तक स्वाइन फ्लू से दो मौते हुई हैं। यहां नौ अगस्त को अनिवासी भारतीय प्रवीण पटेल की मौत हुई थी और उसके दो दिन बाद वडोदरा में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications