जापान में शक्तिशाली भूकंप
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 7.49 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हाचीजोजिमा में समुद्रतल में 40 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। भूकंप के झटके टोक्यो, फुकुशिमा, चीबा, कंगावा और शिजुकोवा में भी महसूस किए गए। कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications