बजट में कम आवंटन से क्षुब्ध हैं जम्मू एवं कश्मीर के गुर्जर
राज्य के वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथेर ने सोमवार को बजट पेश किया। बजट में जनजातीय योजनाओं के लिए 20 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। इस राशि का इस्तेमाल अनुसूचित जाति, महिला और बाल कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं में किया जाना है।
'जम्मू एवं कश्मीर गुर्जर फोरम' के अध्यक्ष हाजी शमशेर अली बोकेन ने कहा, "यह सरासर अन्याय है। इस कम राशि में सरकार पूरे राज्य में फैले गुर्जरों की समस्याओं को कैसे सुलझा सकती है?"
एक अन्य गुर्जर नेता हकीम दीन ने कहा, "हम इस नाइंसाफी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
उधर, सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार के गुर्जर मंत्री भी बजट में कम आवंटन से नाराज चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications