बेंगलुरू में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
अस्पताल के निदेशक शंकर प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि जांच में उक्त महिला के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। रूपा नाम की इस महिला को गत सात अगस्त को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ने लगी और बुधवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। प्रसाद ने बताया कि रूपा के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने के बारे में बुधवार रात को ही पता चला।
कर्नाटक में अब तक 522 लोगों की स्वाइन फ्लू के लिए जांच की गई है जिनमें से 97 में इसकी पुष्टि हुई है।
महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू से सर्वाधिक 14 मौते हुई हैं। अहमदाबाद, वडोदरा, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में एक-एक व्यक्ति की मौत इस बीमारी से हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications