बिक्री काउंटर पर सुंदर लड़कियां रखना भी नुकसानदेह
शोध के मुताबिक इसका कारण यह है कि महिलाएं उन दुकानों से सामान खरीदना पसंद नहीं करतीं, जहां की सेल्सगर्ल उनकी तुलना में ज्यादा युवा, सुंदर और आकर्षक दिखती हैं।
सुंदर सेल्सगर्ल को काउंटर पर देखकर पुरुष खरीदार बेशक दुकान की ओर आकर्षित होते हैं लेकिन ज्यादातर महिलाओं द्वारा उपेक्षित होने के कारण कई बार उस दुकान की बिक्री सीमित होकर रह जाती है।
इस संबंध में शोधकर्ता बिनाका प्राइस का कहना है कि महिलाओं में स्वाभाविक प्रतिस्पर्धा पाई जाती है। खरीददारी के लिए दुकान पर जाने वाली किसी महिला को लगता है कि काउंटर पर खड़ी सेल्सगर्ल सामाजिक दृष्टि से उससे बेहतर है तब वह उस दुकान से खरीददारी करना पसंद नहीं करेगी। इस लिहाज से खुदरा जगत में महिलाओं की यह प्रतिक्रिया दुकान की बिक्री को सीमित कर सकती है।
प्राइस इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण देखती हैं। उनका मानना है कि जब कोई महिला यह देखती है कि काउंटर पर खड़ी सेल्सगर्ल उससे अधिक सुंदर, जवान, आकर्षक और सामाजिक तौर पर श्रेष्ठ है तब उसे अंदर ही अंदर बेचैनी होने लगती है। साथ ही साथ उसका आत्मविश्वास भी नीचे चला जाता है। ऐसी स्थिति में वह महिला उस दुकान की ओर रुख करना पसंद नहीं करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications