मंत्री समूह करेगा विमान ईंधन की कीमतों पर विचार (लीड-1)
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने घरेलू और वैश्विक उड्डयन उद्योग की स्थिति से कैबिनेट को अवगत कराने के बाद इस बारे में घोषणा की। उन्होंने कैबिनेट के समक्ष देश और विदेश में विमान ईंधन की तुलनात्मक स्थिति के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 4.7 फीसदी की गिरावट दर्ज करने वाले 14 अरब डॉलर के भारतीय उड्डयन उद्योग में अगले पांच वर्षो तक 8.5 फीसदी की दर से विकास दर्ज किया जाएगा। इस उद्योग में वर्ष 2006 में 46.4 फीसदी और वर्ष 2007 में 32.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
पटेल ने कहा, "देश में प्रति व्यक्ति 0.02 बार यात्रा करता है जबकि चीन में यह दर पांच गुना ज्यादा 0.1 बार है। अमेरिका में प्रति व्यक्ति 2.2 बार यात्रा करता है। ऐसे में देश में इस उद्योग के लिए काफी संभावनाएं हैं।"
मंत्री ने कहा, "उनके मंत्रालय ने देश के उड्डयन क्षेत्र में वर्ष 2015 तक 8.5 फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications