हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का जमावड़ा
आलम यह है कि हिमाचल प्रदेश के अधिकांश होटलों के कमरे पहले ही आरक्षित किए जा चुके हैं। हिमाचाल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक सुभाशीष पांडा ने कहा, "हमारे सभी होटल पूरी तरह भर चुके हैं। पर्यटकों की संख्या के कारण हम बहुत उत्साहित हैं।"
निगम के पास राज्य भर में 57 मध्यम और उच्च स्तरीय होटल हैं। पांडा ने कहा, "यह बेहद खास मौका है। इस बार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारी भी छुट्टियां मनाने यहां पहुंच रहे हैं। ऐसा आम तौर पर नहीं होता है।"
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अलावा मनाली और डलहौजी में होटल और निगम, पर्यटकों को 10 से 30 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। कुछ निजी होटल तो 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं।
पिछले साल 93.7 लाख घरेलू और 376,000 विदेशी पर्यटक सैर-सपाटे के मकसद से हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे। शिमला और धर्मशाला के बाद कुल्लू तथा मनाली पर्यटकों के पसंदीदा जगह हैं।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या इस राज्य की कुल जनसंख्या से अधिक रही थी। हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 65 लाख है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications