उड़ीसा में स्वाइन फ्लू के 7 संदिग्ध मामले
भुवनेश्वर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा में पिछले दो दिनों में स्वाइन फ्लू के सात संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
राज्य स्वास्थ्य नियंत्रण कक्ष के चिकित्सा अधिकारी बिकाश पटनायक ने आईएएनएस को बताया कि 12 व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू की जांच की गई है, जिनमें से पांच के नतीजे नकारात्मक रहे। अन्य नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।
इन सात नमूनों में से छह श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज कटक के अस्पताल के हैं जबकि एक नमूना महाराज कृष्ण चंद्र गजपति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications