पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू के 14 मामले
कोलकाता, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को झारखंड के एक निवासी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इससे पीड़ितों की संख्या 14 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि झारखंड के देवघर का निवासी राजेश कुमार सिंह निजी काम से कोलकाता आया था।
पिछले कुछ दिनों से बुखार, बदन दर्द, सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहने के बाद सिंह बुधवार को बेलियाघाट संचारी रोग संस्थान पहुंचा और जांच के बाद स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाया गया। कुछ ही दिन पहले सिंह मुंबई से लौटा था।
स्वाइन फ्लू से संक्रमित पांच व्यक्तियों का अस्पताल में अलग वार्ड में इलाज हो रहा है। दो अन्य संदिग्ध मरीजों को गुरुवार को भर्ती कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications