विमान ईंधन की कीमतों की समीक्षा करेगा मंत्री समूह
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने घरेलू और वैश्विक उड्डयन उद्योग की स्थिति से कैबिनेट को अवगत कराने के बाद इस बारे में घोषणा की। उन्होंने कैबिनेट के समक्ष देश और विदेश में विमान ईंधन की कीमतों की तुलनात्मक स्थिति के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 4.7 फीसदी की गिरावट दर्ज करने वाले 14 अरब डॉलर के भारतीय उड्डयन उद्योग में अगले पांच वर्षो तक 8.5 फीसदी की दर से विकास दर्ज किया जाएगा। इस उद्योग में वर्ष 2006 में 46.4 फीसदी और वर्ष 2007 में 32.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications