अफगानिस्तान में विस्फोट से 14 मरे
'डॉन न्यूज' ने प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता दाउद अहमदी के हवाले से यह खबर दी है। अहमदी ने कहा, "हेल्मंड प्रांत के गरश्क जिले में सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में 11 लोग मारे गए।"
अहमदी ने कहा, "तालिबानी आतंकवादी इन दिनों मुख्य सड़कों पर बम रख रहे हैं। हमारे नागरिक उनकी इस साजिश का शिकार हो रहे हैं।"
कंधार प्रांत के पुलिस अधिकारी मोहम्मद शाह खान ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में एक बम विस्फोट में तीन बच्चों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इन बच्चों को प्रांतीय राजधानी की पश्चिमी दिशा में सड़क किनारे एक बम मिला और वे उसे गेंद समझकर खेलने लगे। अचानक हुए विस्फोट में इन बच्चों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications