शिक्षकों पर छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज
जिले के मड़ियान थाना-प्रभारी रमेश चौबे ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि कस्बे में स्थित माध्यिमक विद्यालय के शिक्षक गणेश सिंह और एस.के. वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित छात्रा को एक समारोह की तैयारी के लिए बुधवार सुबह जल्दी बुलाया और फिर उसे कक्षा में अकेले पाकर दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की।
पुलिस के मुताबिक छात्रा द्वारा शोर मचाने के बाद स्कूल के चपरासी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक शिक्षक मौके से फरार हो गए थे।
चौबे ने बताया कि आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications