मंदिर परिसर में सोये पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
पुलिस के अनुसार जीरमस्तानी गांव के बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को गांव के ही चंद्रेश्वर राय और उनके पुत्र सीताराम राय सोये हुए थे कि अज्ञात लोगों ने रात में मंदिर में पहुंच कर इन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
सीतामढ़ी के पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र गर्मी के कारण मंदिर परिसर में सोये हुए थे। सिन्हा के मुताबिक सीताराम राय आपराधिक चरित्र का व्यक्ति था जिसकी पुलिस को तलाश थी।
उन्होंने आशंका व्यक्त की कि हत्या के पीछे का कारण आपराधिक गुटों में वर्चस्व की लड़ाई हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी नगर थाना क्षेत्र में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications