गर्ल्स हॉस्टल में 13 दिनों तक रहा युवक

पुलिस के अनुसार माम साओ नामक एक अनाथ युवक, लड़की के भेष में बोलांगिर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस से संपर्क किया और उसने उनसे मदद मांगी। रेलवे पुलिस ने उसे निराश्रित महिलाओं के एक छात्रावास, श्रद्धाश्रम में भेजने का फैसला किया।
युवक गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन के प्रभारी पुलिस अधिकारी मुजीबुर रहमान ने कहा, "वह हमारे पास मदद के लिए आया। वह जीन्स और टाप पहने हुए था और उसका रूप-रंग लड़कियों जैसा था। इसलिए हमने उसे श्रद्धाश्रम भेजने का निर्णय लिया।"
वह युवक 29 जुलाई से बिना किसी संदेह के उस छात्रावास में रह रहा था। अंतत: वह पकड़ा गया। छात्रावास में रहने वाली कुछ महिलाओं को संदेह होने लगा कि वह पुरुष है। उन महिलाओं ने इस बारे में छात्रावास प्रशासन को सूचित किया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद उस तथाकथित लड़की के लिंग की जांच की गई और उसके पुरुष होने की पुष्टि हो गई। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications