बेटी को जन्‍म दिया तो जलाकर मार डाला

Uttar Pradesh map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 25 वर्षीय विवाहिता को कथित तौर पर उसके पति और ससुराल वालों ने इसलिए जलाकर मार डाला क्योंकि उसने दूसरी बार लड़की को जन्म दिया था।

जिले के कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि घटना अहैड़ा गांव की है, जहां पांच साल पहले मोमिना की शादी गांव के एक युवक से हुई थी। मंगलवार को मोमिना ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही नाराज पति, देवर और सास ने मिलकर उसे केरोसीन छिड़कर जला दिया और नवजात शिशु को लेकर फरार हो गए।

हत्‍या का मामला दर्ज

सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मोमिना के मायके वालों ने तीनों आरोपियों पर नवजात बच्ची को मार डालने की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि दो साल पहले आरोपियों ने मोमिना की पहली बच्ची को मार डाला था, क्योंकि वे चाहते थे कि उनके घर में लड़के का जन्म हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+