ताइवान में लापता जीवित मिले
image-090812073814_taiwan226_thump.jpg hindi.oneindia.com}
सेना के अधिकारियों का कहना है कि ताइवान में तूफ़ान मोराकोट के कारण लापता हुए 700 लोग जीवित पाए गए हैं. लेकिन अब भी सैकड़ों लोग लापता हैं. सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि विशेषकर दो गाँवों के अनेक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है. इस गाँव के अधिकांश घर भूस्खलन के कारण तबाह हो गए हैं.
सेना का कहना है कि लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला जा रहा है. एक अन्य अधिकारी का कहना था कि सौ से अधिक घर भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं. तूफ़ान मोराकोट ने कम से कम 60 लोगों की जान ले ली है और इसके कारण आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है.
बचावकर्मी फँसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन ऐसी ख़बरें हैं कि बचाव कार्य बहुत कठिन है क्योंकि गाँव को जानी वाली सड़कें बाढ़ में बह गई हैं. साथ ही जम़ीन ऊंची नीची होने से बचावकार्य में लगे हेलीकॉप्टरों को उस इलाक़े में पहुँचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
ग़ौरतलब है कि मोराकोट तूफ़ान की वजह से पिछले हफ़्ते ताइवान में लगभग दो मीटर बारिश हुई थी जिसकी वजह से पिछले 50 साल की सबसे भयावह बाढ़ आई थी.


Click it and Unblock the Notifications