Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'साबित करो कि महसूद जिंदा है'

Rehman Malik
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार को तालिबान से फिर कहा कि वह साबित करे कि तालिबान नेता बैतुल्ला महसूद अभी जिंदा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने दोहराया कि सरकार के पास इस बात की विश्वसनीय व ठोस सूचना है कि महसूद मारा जा चुका है।

मलिक ने संसद भवन में संवाददाताओं को बताया, "बैतुल्लाह महसूद की मौत के बारे में हमारे पास विश्वसनीय और ठोस सबूत हैं।"

महसूद की मौत पर संशय बरकरार

मलिक ने बैतुल्लाह के सहायक हकीमुल्लाह महसूद को महत्वहीन बताया। उन्होंने कहा, "बैतुल्लाह मुख्य मुद्दा है। अब तहरीक-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को साबित करना चाहिए कि बैतुल्लाह जिंदा है।" मलिक ने कहा कि हकीमुल्लाह महसूद ने दावा किया है कि वह बैतुल्लाह से मिल चुका है तो उसे अपनी मुलाकात के बारे में वीडियो टेप सबूत के रूप में मीडिया को उपलब्ध कराना चाहिए।

मलिक ने यह भी कहा कि टीटीपी के नए प्रवक्ता आजम तारिक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बैतुल्लाह मारा जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+