तेल मंत्रालय गुमराह कर रहाः अनिल

Anil Ambani
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को आवंटित कृष्णा-गोदावरी बेसिन के कुओं से गैस दोहन के मसले पर अंबानी बंधुओं के बीच खींचतान बढ़ती ही जा रही है। अब इसके घेरे में पेट्रोलियम मंत्रालय भी आ गया है।

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह ने मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्रालय पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंत्रालय इस मामले पर पीएमओ सहित जनता को और देश के प्रमुख नीति नियंताओं को लगातार गुमराह कर रहा है।

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे गए एक तथाकथित पत्र पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए अनिल अंबानी समूह ने कहा है कि रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (आरएनआरएल) और आरआईएल के बीच प्राकृतिक गैस को लेकर हुए अनुबंध के बारे में सरकार को भी पूरी जानकारी है।

समूह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "पेट्रोलियम मंत्रालय तथ्यों को छुपा कर, उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत कर, उनका गलत उद्धरण देकर पीएमओ सहित सभी संबंधित पक्षों को लगातार गुमराह कर रहा है।"

बयान में कहा गया है, "पेट्रोलियम मंत्रालय को कम से कम जून 2006 में आरएनआरएल और आरआईएल के बीच गैस आपूर्ति को लेकर बनी व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी हो गई थी। गैस आपूर्ति समझौते की प्रति हमारी ओर से विधिवत रूप से जून 2006 में मंत्रालय में जमा करा दी गई थी। पेट्रोलियम मंत्रालय का अब यह कहना कि उन्हें इस व्यवस्था के बारे में अब जाकर पता चला है, दुरूह और अप्रामाणिक है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+