'पाक परमाणु ठिकानों पर आतंकी हमला'

Pak Nuclear Bases
वाशिंगटन। अपने परमाणु प्रतिष्ठानों को पूरी तरह सुरक्षित बताने वाले पाकिस्तान की पोल खुल गई है। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि आतंकवादियों ने पिछले दो वर्षो में पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों पर तीन बार हमले किए हैं। उन्होंने इस बात की भी आशंका जताई है कि पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम सुरक्षित है भी या नहीं।

अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर उठाए गए सवालों को पाक ने हमेशा ही यह कहकर टाला है कि उसके परमाणु हथियार सुरक्षित हाथों में हैं। फॉक्स न्यूज चैनल ने इस अधिकारी के हवाले से यह खबर प्रसारित की है। खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तान के तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों को अल-कायदा और तालिबानियों ने निशाना बनाया।

इस रिपोर्ट के मुताबिक सरगोधा स्थित परमाणु मिसाइल भंडारण प्रतिष्ठान पर एक नवम्बर 2007 को हमला हुआ जबकि कामरा स्थित परमाणु एयरबेस पर 10 दिसम्बर 2007 को आत्मघाती हमला किया गया था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 20 अगस्त 2008 को देश के मुख्य परमाणु केंद्र वाह छावनी आयुध परिसर के कई प्रवेश द्वारों को तालिबानी आतंकवादियों ने आत्मघाती हमले में उड़ा दिया था।

चैनल ने एक पाकिस्तान अधिकारी से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने इन खबरों का पूरी तरह से खंडन किया। अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठान सुरक्षित हैं। वहां कोई भी आतंकवादी हमला नहीं हुआ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+