मुंबई में नहीं मनेगा ‘दही-हांडी’ उत्सव

Dahi Handi Utsav
मुम्बई। जन्‍माष्‍टमी के उपलक्ष्‍य में हर साल मुंबई में हजारों लोग दही-हांडी उत्‍सव में शिरकत करते हैं। इस उत्‍सव में समूह बनाकर पचास से साठ फिट ऊंचाई पर बंधे मटके को फोड़ना होता है, जो मटका फोड़ देता है, उसे ही इनामी राशि दी जाती है। चारों ओर ढोल-नगाड़ों की गूंज होती है और लोग उत्‍साह से झूमते हैं। लेकिन इस साल मुंबई में नगाड़ों की गूंज नहीं सुनाई देगी।

दरअसल राज्‍य में फैले स्‍वाइन फ्लू के चलते इस साल मुंबई में जन्‍माष्‍टमी के मौके पर दही-हांडी उत्‍सव नहीं नाया जाएगा। शिवसेना ने अपने इस आयोजन को रद्द कर दिया है। दही-हांडी उत्‍सव की जगह मुंबई में ही भायखला में भगवान श्री कृष्ण की प्रतीकात्मक पूजा का आयोजन किया जाएगा।

उत्‍सव में फ्लू फैलने का खतरा

शिवसेना ने बुधवार को एक वक्‍तव्‍य जारी करते हुए कहा कि 'दही-हांडी" उत्‍सव के दौरान जिस तरह का बड़ा जलसा आयोजित होता है वो स्वाइन फ्लू के चलते करना ठीक नहीं है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 'दही-हांडी" का कोई भी कार्यक्रम आयोजित न करें। पुणे में भी यह उत्‍सव नहीं मनाया जाएगा।

उत्‍सव न मनाने के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला स्‍वाइन फ्लू से हुईं मौतों पर शोक की लहर और दूसरा उत्‍सव के दौरान उमड़ने वाली भीड़ में स्‍वाइनफ फ्लू फैलने का खतरा ज्‍यादा रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+