अब कुत्तों के लिए भी आइसक्रीम

Ice Cream
लंदन। अब आप के साथ आपके कुत्ते भी गर्मियों में ठंडे-ठंडे आइसक्रीम का मजा ले पाएंगे। ब्रिटेन की पैट फ़ूड कंपनी 'वैग फ़ूड्स' के पोषण आहार विशेषज्ञों ने एक ऐसी आइसक्रीम बनायी है, जो कुत्तों के लिए है।

यह आइसक्रीम फिलहाल तीन स्वादों-पैंटिंग पीनट मटर, चेज योअर टेल चीजकेक और आटी पॉफ़ेक्शन में मिल रही है। कंपनी के अनुसार यह आइसक्रीम प्राकृतिक दही से बनायी गयी है, जो कुत्तों के लिए पचाने में भी आसान होगी।

कंपनी अपना एक अन्य उत्पाद आइसक्रीम में छुपा बिस्किट अगली गर्मियों तक बाजार में लायेगी। कंपनी इसे पालतू जानवरों के लिए मिलने वाले सामानों की दुकानों और सुपर मार्केट्स में उपलब्ध करायेगी। आइसक्रीम बिस्किट का दाम अभी तय नहीं हआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+