कोस्टा रिका के राष्ट्रपति को स्वाइन फ्लू

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोस्टा रिका की संसद के प्रमुख एंटोनियो पाचेको ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि एरियास (68) को सर्दी थी और जांच के बाद उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। राष्ट्रपति एरियास को दमे की पुरानी बीमारी है।
पाचेको ने कहा कि राष्ट्रपति की सेहत ठीक है लेकिन उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कोस्टा रिका में स्वाइन फ्लू से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
एरियास नोबेल पुरस्कार विजेता हैं और उन्होंने होंडुरास राजनीतिक संकट में मध्यस्थ की भूमिका भी निभाई थी।


Click it and Unblock the Notifications