अफगानिस्तान में पुलिस प्रमुख सहित 4 की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दाश्त अर्की जिले के प्रशासनिक प्रमुख शेख शादी ने बताया कि मंगलवार रात को तालिबान आतंकवादियों के हमले में प्रांतीय गवर्नर मुहम्मद उमर के भाई और दाश्त अर्की जिले के पुलिस प्रमुख नूर खान की तीन अंगरक्षकों के साथ मौत हो गई।
तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उसके लड़ाकों ने कुछ ही घंटों में पूरे जिले पर कब्जा कर लिया था लेकिन बाद में वे अपने अड्डे पर वापस लौट आए। उन्होंने दावा किया कि खान सहित कुल 10 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।
उत्तरी अफगानिस्तान को वर्ष 2007 तक देश का सबसे सुरक्षित इलाका समझा जाता था लेकिन इसके बाद से वहां तालिबान के हमलों की संख्या में वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications