हर हफ्ते शादी रचाने वाली महिला पहुंची हवालात
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक 25 वर्षीय यह महिला मिस्र के शहर हुरगदा के एक कैफे में काम करती थी। जिन युवकों को इसने विवाह रचाया वे सभी इसके सहकर्मी थे।
पुलिस ने बताया कि उसने सातों युवकों से हर छह दिन के अंतराल पर विवाह रचाया। हर शादी के चंद दिनों बाद ही वह दूसरे से शादी करने की फिराक में लग जाती थी।
महिला का दावा है कि महज एक सप्ताह तक पारिवारिक सुख उठाने वाले उसके सभी पति उससे खुश थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications